Home News Helpline Classified Jobs About Contact

‘वॉश ऑन व्हील्स’ से सेप्टिक टैंक सफाई व्यवस्था भी होगी शुरू

‘वॉश ऑन व्हील्स’ से सेप्टिक टैंक सफाई व्यवस्था भी होगी शुरू
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
छिन्दवाडा 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अग्रिम कुमार द्वारा आज प्रदेश के अधिकारियों के साथ वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार को और विस्तार देते हुए सेप्टिक टैंकों की वैज्ञानिक सफाई (डी-स्लजिंग) व्यवस्था प्रारंभ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार द्वारा इस नवाचारात्मक पहल का प्रस्ताव रखते हुए बताया गया कि “वॉश ऑन व्हील्स” के अंतर्गत अब स्वच्छता जागरूकता के साथ-साथ सेप्टिक टैंक की नियमित एवं वैज्ञानिक सफाई को भी जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था को प्रारंभिक तौर पर जिले में लागू किया जाएगा तथा इसके सफल क्रियान्वयन के पश्चात इसे राज्य स्तर पर लागू किए जाने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में अर्बन लोकल बॉडी के साथ समन्वय स्थापित कर डी-स्लजिंग कार्य को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना एवं आमजन के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उल्लेखनीय है कि “वॉश ऑन व्हील्स” पहल पूर्व से जिले में प्रभावी रूप से संचालित है, जिसे अब और विस्तार देते हुए स्वच्छता प्रबंधन के नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।
Share News On