Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नेशनल लोक अदालत के लिए वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी नियुक्त

नेशनल लोक अदालत के लिए वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी नियुक्त
छिंदवाड़ा
26-Aug-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशों के परिपालन में आगामी 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय जिला न्यायालय छिंदवाड़ा के साथ तहसील अंतर्गत सिविल न्यायालय अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, परासिया, चौरई, सौंसर, पांढुर्णा, हर्रई एवं तामिया में किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिले के समस्त न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा सुशांत हुद्दार द्वारा विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट जिला छिंदवाड़ा सुधीर मिश्रा को आगामी आदेश तक वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, नेशनल लोक अदालत नियुक्त किया गया है।
Share News On