सांसद ने भरतादेव में किया 20 हजार सीड बॉलों का प्रक्षेपण
राजनीति
26-Aug-26
सांसद ने भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में पौधारोपन भी किया

छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर निगम छिंदवाड़ा के हरित अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में भरतादेव वाटर प्लांट परिसर की भूमि पर 20,000 सीड बॉल का प्रक्षेपण किया। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर की भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सीड बॉल के माध्यम से हरियाली बढ़ाने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी और महिला सशक्तिकरण का भी सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज बोए गए ये बीज आने वाले समय में वृक्षों का रूप लेकर छिंदवाड़ा को और अधिक हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में आने वाले वर्षों में हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर भविष्य की उम्मीद बोई गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण, महिला रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जाना एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने पौधारोपन भी किया।
उल्लेखनीय है कि हरित अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने नगर निगम क्षेत्र में हरियाली और प्राकृतिक वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण करने का लक्ष्य रखा हैै। इस अभियान में मंडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 20,000 सीड बॉल तैयार किए गए थे। विदित हो कि जिले सहित प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस उपलक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी छिंदवाड़ा से मैहर तक की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नगर निगम और स्व सहायता समुहों के द्वारा उपलब्ध कराये गए 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल का विभिन्न स्थानों में रोपण भी किया था।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सीपी राय, सहायक यंत्री विवेक चौहान, ब्रजेश पांडेय, उपयंत्री रोहित सूर्यवंशी, एनयूएलएम सिटी मैनेजर उमेश पयासी, डॉ. सेवंती पटेल, सभापति राहुल बंटी उइके, प्रमोद शर्मा, बलराम साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेंद्र अल्डक, नवीन बरास्कर सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान में समाज कल्याण सेवा परिषद से राजेश लिल्हारे, नीलम लिल्हारे, क्षितिज फाउंडेशन से रितु पुंज, रहीम, दिव्य प्रेम फाउंडेशन से दिव्या, अपूर्वा फाउंडेशन से गरिमा, वैष्णवी, स्वच्छता चौंपियन शैलेंद्र उजवने, समाजसेवी मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, आराधना पवार, अर्चना लोखंडे, अमिता राजपूत, सुनीता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।