Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नशा मुक्ति जागरूकता एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति जागरूकता एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित
छिंदवाड़ा
26-Aug-26
छिन्दवाडा

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में गत दिवस नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से सुश्री श्वेता एवं परासिया के नवीन अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को प्राणायाम एवं आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने तथा नशे से दूर रहने के उपायों की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

संस्था के प्राचार्य एच.डी. पाटिल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की श्रीमती आशा ढोके द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष माइनिंग एवं माईन सर्विंग  कुंदन सिंह तथा साइंस एवं ह्यूमैनिटी प्रमुख सुश्री कांता मेहरा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता मैकेनिकल श्रीमती डिंपल टांडेकर, व्याख्याता माइनिंग आदित्य दुबे, व्याख्याता माइनिंग श्रीधर शर्मा तथा व्याख्याता इंग्लिश प्रवीण सिंह का विशेष सहयोग रहा।
Share News On