मथुरा-वृन्दावन तीर्थ के लिये 30 अगस्त को निकलेगी विशेष ट्रेन
छिंदवाड़ा
26-Aug-26
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 196 यात्रियों को मिला अवसर

छिन्दवाडा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा से मथुरा-वृन्दावन तीर्थ यात्रा 30 अगस्त 2026 से 02 सितम्बर 2026 तक आयोजित की गई है। इसके अंतर्गत 30 अगस्त 2026 को मथुरा-वृन्दावन तीर्थ स्थल के लिये विशेष ट्रेन छिन्दवाड़ा रेल्वे स्टेशन, जिला छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेगी।
डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार पटेल ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन तीर्थ स्थल के लिये विशेष ट्रेन छिन्दवाड़ा रेल्वे स्टेशन जिला छिन्दवाड़ा से 30 अगस्त 2026 को प्रस्थान करेंगी (ट्रेन की समय-सारणी की विस्तृत जानकारी पृथक से प्रेषित की जायेगी)। आवेदनों का रेण्डेमाईजेशन किये जाने के बाद 196 चयनित तीर्थ यात्री एवं प्रतिक्षा तीर्थ यात्रियों को सम्मिलित किया जाकर सूची तैयार की गई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने इस संबंध में आयुक्त नगरपालिक निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।