सेन समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा छिंदवाड़ा सेन समाज को सांसद निधि से तीन लाख की राशि मंदिर के छत निर्माण हेतु दी गई थी। नगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मनोनीत पार्षद और सेन समाज की नेत्री श्रीमती माया सागर बंन्देवार के नेतृत्व मे सेन समाज के सामाजिक बंधुओं ने सांसद विवेक बंटी साहू का सम्मान करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया है।
सेन समाज की नेत्री श्रीमती माया सागर बंन्देवार ने बताया कि इसके पूर्व में भी भाजपा जिला अध्यक्ष रहते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने पांच लाख की राशि मंदिर निर्माण के लिए दिलाई थी। उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास व संयोग से छिंदवाड़ा का सेन मंदिर भव्यता के साथ पूर्णता की ओर है, जिसकी मनमोहक छवि देखते ही बनती है। सेन समाज के सभी सामाजिक बंधुओं ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू का शाल श्रीफल से सम्मान किया और हृदय की गहराई से आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सेन समाज के वरिष्ठ संरक्षक व मार्गदर्शक परसराम बंन्देवार, सेवकराम बंन्देवार, भैरवप्रसाद बंन्देवार, सुरेन्द्र सेन, रमेश बंन्देवार जुन्नारदेव वाले, नरेश सराठे, राजकुमार सराठे, यशपाल सराठे, राजकुमार बंन्देवार, गजानन बोरकर, श्रीमती नीतू सराठे, गोविंद बंन्देवार, सागर बंन्देवार आदि सामाजिक बंधु व मातृशक्ति उपस्थित रही।