Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नानालाल सोलंकी के निधन से गुजराती समाज में शोक

नानालाल सोलंकी के निधन से गुजराती समाज में शोक
छिंदवाड़ा
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाचार छिंदवाड़ा के पूर्व कोषाध्यक्ष नानालाल भाई सोलंकी के निधन से स्थानीय गुजराती समाज में शोक व्याप्त हो गया। स्व. श्री नानालाल सोलंगी गुजराती समाज सहित सभी स्थानों पर जहां-जहां उन्होंने अपनी सेवाएं दी   ईमानदारी और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए प्रसिद्ध थे। लगभग 92 वर्ष की आयु में ब्रेन हेमरेज से उनका देहावसान 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 4 बजे हो गया है।  उनके पोते गर्वित सोलंकी ने मुखाग्नि दी। समस्त गुजराती समाज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share News On