सेन समाज ने रामेश्वरम धाम में सांसद की उपस्थिति में किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
19-Jul-25
पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके भी रहीं उपस्थित
छिंदवाड़ा
सिहोरामाल स्थित रामेश्वर धाम में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू ने हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर सेन समाज के लोगों ने पौधरोपण किया। सेन समाज जिला अध्यक्ष सागर बंदेवार ने बताया कि सेन समाज के सामाजिक बंधुओं ने रामेश्वरम धाम सिहोरा माल पहुंचकर हरियाली महोत्सव के अंतर्गत मां की बगिया में सांसद विवेक बंटी साहू एवं पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके एवं सांसद की माताजी के साथ फलदार और छायादार वृक्ष का वृक्षारोपण किया ।

साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद के द्वारा की गई 15 दिनों की पदयात्रा छिंदवाड़ा से दादा धुनी वाले दरबार तक की गई, इस यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया साथ ही भुट्टा पार्टी, महिलाओं ने मेहंदी और सावन के झूलों का आनंद लिया एवं सेन समाज ने सांसद को शुभ आशीष के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में सेन समाज के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत जिन्होनें समाज को नई ऊंचाइयों में पहुंचने वाले ऐसे महापुरुष स्व. प्रवीण सेन (परमात्मा) जो विगत दिनों ब्रह्मलीन हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सेन समाज में छिंदवाड़ा ने श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सागर बंन्देवार मंडल अध्यक्ष माया बंन्देवार,डा.महेश बंन्देवार, राकेश सराठे काशी राम बंन्देवार, प्रीति बंन्देवार, राजकुमार बंन्देवार, महिला जिला अध्यक्ष नितू सराठे ,मंजू सराठे, दिमाग चंद बंन्देवार, विशाल बंन्देवार, दिनेश बंदेवार, सुनीता बंन्देवार लक्ष्मी बंदेवार रोहिनी बंन्देवार, बंन्देवार पावनी बंदेवार दर्श बंन्देवार आदि सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।