Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला माली समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मान 20 जुलाई को

जिला माली समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मान 20 जुलाई को
छिंदवाड़ा
19-Jul-25
छिन्दवाड़ा

जिला माली समाज विकास परिषद के विगत दिनों हुए चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह 20 जुलाई रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन भी किया जाएगा। यह जानकारी समाज के प्रचार मंत्री मनीष सातपुते ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में परिषद के पूर्व पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे। नई कार्यकारिणी का गठन वार्षिक आमसभा में अप्रैल माह में किया गया था। निर्वाचन के बाद यह पहली बार बैठक का आयोजन जा रहा है।


नवनिर्वाचित महामंत्री प्रभाकर भुसान ने छिंदवाड़ा अपडेट को बताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में संयोजक  भाऊराव चरपे , अध्यक्ष देवानंद निकाजू, महामंत्री प्रभाकर भुसानकर एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु ज्ञानेश्वर कनेरे निर्वाचित घोषित किये गये। नई कार्यकारिणी का गठन उपरोक्त निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा किया गया । उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष्, सचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, सहसचिव, युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत किया गया । नई कार्यकारिणी की पहली बैठक20 जुलाई,  रविवार को समय दोपहर 3 बजे से स्थान बरारीपुरा माली समाज भवन में आयोजित है जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं परिचय के साथ कार्य का आवंटन किया जावेगा तथा आने वाले कार्यक्रम तथा अन्य समाज विकास कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जावेगी। सभी समााजिक बंधुओं एवं सभी पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों से उक्त बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने  की अपील सक्रिय समिति पदाधिकारियों और समाजिक बंधुओं ने की है।
Share News On