Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अचानक खाद बिक्री केंद्र पहुंच गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे

अचानक खाद बिक्री केंद्र पहुंच गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे
छिंदवाड़ा
19-Jul-25
किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने का लगाया आरोप

छिन्दवाड़ा

जिले में हो रही खाद की कमी को कांग्रेस मैदान में उतर गई है। लगातार कांग्रेस इस मोर्चे पर भाजपा को घेर रही है। विगत एक सप्ताह में इस मामले में भाजपा को खूब खरी खोटी सुनने को मिल रही हैं। कांग्रेस नेता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष इस मुद्दे पर भाजपा को शिकस्त देने का प्रयास कर रहे है। वे हर उस जगह पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं जहां खाद और किसान को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया जा सके। ऐसा ही कुछ शनिवार को हुआ जब अमरवाड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लौट रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अचानक पांडूपिपरिया के खाद बिक्री केंद्र पहुंच गए और वहां खड़े किसानों से खाद को लेकर संवाद करने लगे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी अजय मैद व जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम भी उपस्थित थे। यहां उपस्थित किसानों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि उन्हें एक-एक बोरी खाद दिया जा रहा है जो की पर्याप्त नहीं है। श्री ओकटे ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार जिलेभर में खाद वितरण केन्द्रों का इसी तरह औचक निरीक्षण करेंगे और किसानों की आवाज बनकर उनकी मांगों को पूरा करने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करें, किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़क पर उतर का आंदोलन भी करेगी। 


खनिज मद की राशि वितरण में प्रशासन ने किया पक्षपात: ओकटे

जिला कलेक्टर के द्वारा खनिज मद की राशि में जमकर अनियमितता की गई है। विधानसभावार आवंटित की गई राशि में पक्षपात साफ नजर आ रहा है। इसीलिये अविलम्ब राशि वितरण पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस आश्य का एक पत्र मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी ने लिखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि 15 करोड़ रुपए की राशि को विधानसभावार आवंटित किया गया है जिसमें पक्षपात साफ नजर आ रहा है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि छिन्दवाड़ा विधानसभा को 3 करोड़, सौंसर-पांढुर्ना विधानसभा को 2.66 करोड़, अमरवाड़ा विधानसभा को 8.84 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। जबकि चौरई, परासिया एवं जामई विधानसभा इसमें शामिल नहीं है। जिला कलेक्टर ने राशि वितरण में यह भी साफ कर दिया कि वे भाजपा से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं इसीलिये उन्होंने भाजपा के विधायक वाली अमरवाड़ा विधानसभा को कुल मद की राशि का 60 प्रतिशत 8.84 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक कमलनाथ से खनिज मद की राशि आवंटन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
Share News On