Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद की नाकामी का दंश झेल रही नगर की जनता: सोनू मागो

सांसद की नाकामी का दंश झेल रही नगर की जनता: सोनू मागो
छिंदवाड़ा
19-Jul-25
जनता के टैक्स से सजी ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स

छिन्दवाड़ा

ना सफाई, ना ही सुविधाएं, यह भाजपा की सरकार है। जनता पर भारी टैक्स का बोझ डाला फिर उन पैसों से ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का आयोजन किया जिसका कोई औचित्य ही नहीं निकला। स्वच्छता सर्वेक्षण से लेकर हर जगह पिछड़ना भाजपा सांसद की नाकामी है, जिसका दंश नगर की जनता झेल रही। यह बात नगर पालिक निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए।


धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने जारी बयान में आगे कहा कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के 48 वार्डों की रहवासी जनता पर भाजपा सांसद के द्वारा भारी टैक्स का बोझ डाला गया है। जनता से स्वच्छता टैक्स 120 रुपए से बढ़ाकर सीधे 1200 रुपए वसूला जा रहा, फिर भी शहर की गली-मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं। सफाई के अभाव में स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम टॉप टेन में भी जगह नहीं बना पाया यह सांसद के लिए शर्म की बात है। जलकर पहले 160 रुपए था जिसे बढ़ाकर भाजपा ने 260 रुपए किया फिर भी निगम क्षेत्र के सभी हिस्सों में नियमित शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। सम्पूर्ण बढ़ा हुआ टैक्स वसूलने के बाद भी निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहा। पूरे महीने लगातार काम करने के उपरांत उन्हें वेतन के लिए लम्बा इंतजार कराया जाना बेहद निंदनीय है।

टैक्स की राशि का दुरुपयोग कर रही भाजपा

श्री मांगो ने जारी बयान में आगे कहा कि छिन्दवाड़ा प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ रहा है। जिले के हक और अधिकार के लिए सांसद नहीं लड़ पा रहे, ना ही उनके पास विकास को लेकर कोई विजन है। विकास के साथ ही जिले की छिनती हुई पहचान को लेकर वे गम्भीर नहीं है। जनता से भारी भरकम टैक्स वसूलकर भाजपा और सांसद ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स पर उड़ा रहे। इस आयोजन की सम्पूर्ण राशि निगम से दी गई। श्री मांगो ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि इस आयोजन से जनता को क्या फायदा हुआ? कुछ भी नहीं, सिर्फ भाजपा के आयातित महापौर व कमलदल के नेताओं ने जनता के रुपयों पर मौज की और कर्मचारी वेतन के लिए तरह रहे हैं। क्या यही भाजपा का सुशासन है।
Share News On