Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संचार कॉलोनी से लोनिया तक 40 लाख में बनेगी सड़क, किया भूमिपूजन

संचार कॉलोनी से लोनिया तक 40 लाख में बनेगी सड़क, किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
19-Jul-25
सांसद बंटी विवेक साहू ने पूरी की जनता की मांग

छिन्दवाड़ा

छिन्दवाड़ा के वार्ड नं. 40 में स्थित संचार कॉलोनी के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर पूरी हो गई है। संचार कॉलोनी के निवासी उनकी कॉलोनी में वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों कॉलोनी वासियों ने इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुये कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग की थी। सांसद की पहल पर कॉलोनी में सीएम इन्फ्रा के अंतर्गत 40 लाख की लागत से 419 मीटर सी.सी. सड़क का निर्माण किया जायेगा। शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।  



इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है। आज संचार कॉलोनी वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखते हुये कॉलोनी वासियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से कॉलोनी वासियों की वर्षाे पुरानी मांग पूरी हो सकी है। इस सड़क के निर्माण से कॉलोनीवासी सहित लोनिया होते हुये सब्जी मंडी आने वाले लोंगो को सुविधा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि महापौर विक्रम अहके और शजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का शहर के विकास में लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क छिन्दवाड़ा-गुरैया मुख्य मार्ग से संचार कॉलोनी होते हुये लोनिया करबल पहुंच मार्ग तक बनेगी।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित   
 
संचार कॉलोनी में सी.सी. सड़क के भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सभापति जगेन्द्र अल्ड़क, चन्द्रभान देवरे, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उइके, पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, भूरा भावरकर, विजय पाटिल, गुलाबरा मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, आशुतोष वाडिवा, मंडलमंत्री कुणाल पाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सेमेकर, ममता डोंगरे, निशा गोस्वामी, नीरज वर्मा, नीतिन नवघरे, कार्यालय मंत्री मनेश सोनी, कोषाध्यक्ष सागर बंदेवार, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, बीएलए प्रमुख विशाल सूर्यवंशी, भाजपा नेता श्यामराव कपाले, चेतराम पाल, असरब कुमरें, बंटी सक्सेना एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण व वार्डवासी उपस्थित थे।
Share News On