Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डाइट परिसर में हुआ स्काउट-गाइड शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान

डाइट परिसर में हुआ स्काउट-गाइड शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिन्दवाडा

डाईट परिसर में स्काउट गाइड शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्व प्रथम स्काउटिंग परम्परा अनुसार उपस्थित अधिकारी एवं पदाधिकारियों का स्कार्फ बागल लगाकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में जिले के 120 दानदाता शिक्षक-शिक्षिकाओं को डीईओ गोपाल सिंह बघेल एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। श्री बघेल ने सभी दानदाताओं को इस नेक कार्य में सहयोग के लिए बधाई दी।

कार्यकम में सहायक संचालक शिक्षा पी.एल. मेश्राम, भारत स्काउट एवं जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी, बी.ई.ओ.जुन्नारदेव, ओमप्रकाश जोशी, अखिलेश चौहान उपाध्यक्ष, मनोज आरपुरे उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में डीओसी नरेन्द्र कुमार शर्मा  स्काउट, डी ओ सी गाइड श्रीमती अर्चना भारत विल्सन, राजेन्द्र सरवरे जिला सचिव, बाबा खान ब्लाक सचिव सौसर, नकुल खापरे ब्लाक सचिव छिन्दवाडा, श्रीमती ममता पटले संयुक्त सचिव जिला संध छिन्दवाडा, सुश्री उषा गाजरवार, पाडुरंग बसोण्ड ब्लाक सचिव जुन्नारदेव, संतोष मालवीय ब्लाक सचिव तानिया धनश्याम मण्डराहा, कमलेश चौबितकर, बंटी मालवीय के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में अंत में सभी अतिथियों का आभार डीओसी नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र सरवरे ने किया।
Share News On