Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ग्रामीणों को सिखाया कुंए के आसपास सफाई रखना

ग्रामीणों को सिखाया कुंए के आसपास सफाई रखना
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिंदवाड़ा

स्वच्छता एवं जल के महत्व को जन-जन तक समझाने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम भानादेही की नवांकुर संस्था अपूर्वा फांउडेशन ने ग्रामीणों को कुंए के आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित करते हुए सफाई कार्य किया। ग्रामीणों को घरों में और गांव में स्वच्छता रखने के विभिन्न उपाए बताए गए। उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। आयोजन को सफल बनाने में प्रस्फूटन समिति भानादेही की अध्यक्ष स्वेता चंद्रवंशी,  कोटलबरी प्रस्फूटन समिति के सचिव राहुल अवस्थी सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Share News On