Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अमरनाथ यात्रा के लिए चार दिनों में 429 यात्रियों ने कराया पंजीयन

अमरनाथ यात्रा के लिए चार दिनों में 429 यात्रियों ने कराया पंजीयन
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिंदवाड़ा

अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का उत्साह जोरों पर हैं। मात्र चार दिनों में 429 यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन करा चुके है। अभी पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ है। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 03 जुलाई से 28 अगस्त रक्षाबंधन बालटाल एवं चंदनवाड़ी पहलगाम मार्ग से प्रारंभ होगी। इस बार यात्रा अवधि 57 दिनों की होगी। प्रतिवर्षानुसार मानव सेवा में समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल रजि छिंदवाड़ा के द्वारा पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के पंजीयन का कार्य एवं मार्गदर्शन यात्रियों की सेवा में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 अप्रैल से जिला चिकित्सालय में नियुक्त डाक्टर मनीष गठोरिया और महीपत यादव यात्रियों का मेडिकल चेकअप प्रतिदिन निःशुल्क कर रहे हैं। 15 अप्रैल से लालबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में यात्रियों का पंजीयन कार्य किया जा रहा है। बैंक मैनेजर निरंजन डेहरिया ने बताया कि जो भी व्यक्ति अमरनाथ यात्रा जाना चाहते हैं वे यात्रा फार्म एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाण, 5 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड फोटोकॉपी साथ लेकर आएं और बायोमैट्रिक यात्रा पंजीयन कराएं। उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों का 10 लाख का बीमा रहेगा जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। 13 वर्ष से 70 वर्ष के यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। 
Share News On