Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्व.श्री शालिगराम विश्वकर्मा स्मृति संगीत समारोह 25 एवं 26 अप्रैल को

स्व.श्री शालिगराम विश्वकर्मा स्मृति संगीत समारोह  25 एवं 26 अप्रैल को
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिंदवाड़ा

श्री शालिगराम विश्वकर्मा सांस्कृतिक कला समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बसंत उत्सव एवं सरस्वती जयंती स्व.श्री शालिगराम विश्वकर्मा स्मृति संगीत समारोह इस वर्ष 25 एवं 26 अपै्रल को मोहन नगर स्थित सतपुड़ा लॉ कॉलेज में मनाया जा रहा है। समिति के सचिव राजेश विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का यह 61 वॉ वर्ष हैं। 25 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे केशव हर्षे भोपाल सितारवादन करेंगे उनके साथ रवि सातफले नागपुर तबले पर संगत करेंगे । इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उस्ताद अकरम खाँ दिल्ली तबला सोलो वादन करेंगे। इनके साथ लहरें पर संगत नागपुर के संदीप गुरमुले करेंगे। साथ ही शहर के सामान्य एवं दिव्यांग छात्र भी संगीत की प्रस्तुति देंगे । 

26 अप्रैल को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पं.तुषार दत्ता (कलकत्ता) शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ तबले पर राजेश विश्वकर्मा, हारमोनियम पर संदीप गुरमुले नागपुर संगत करेंगे। समिति के सदस्य दीपक वाजपेई, सतीश सोरठ, दिलीप सूर्यवंशी, कृष्णा नागवंशी, धीरज कुमार राय, नीरज परतेती, प्रथम इंगले ने जिले के सभी संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। 
Share News On