Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कृषि रथ के माध्यम से वैज्ञानिकों ने किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी

कृषि रथ के माध्यम से वैज्ञानिकों ने किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
कृषि जगत
09-Feb-26
ग्राम चारगांव में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

छिंदवाड़ा

शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में ग्राम चारगांव में आज नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नरवाई प्रबंधन के लिये उन्नत कृषि यंत्रों सुपर सीडर / हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर, रीपर कम्बाईन्डर, हार्वेस्टर स्ट्रा मैनेजमेंट (एसएमएस) स्व-चलित स्ट्रा रीपर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाये जा रहे कृषि रथ के ग्राम चारगाँव में आगमन पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मुख्य रूप से जैविक एवं प्राकृतिक खेती क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा, ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन की जानकारी एवं ग्रीष्मकालीन फसल मूंग के स्थान पर उड़द फसल लगाने की सलाह किसानों को दी गई। साथ ही धरती माता बचाओं अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।