Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ओवर लोडिंग और चालानी कार्यवाही तक सिमटा आरटीओ विभाग?

ओवर लोडिंग और चालानी कार्यवाही तक सिमटा आरटीओ विभाग?
छिंदवाड़ा
09-Feb-26
बस-टैक्सी वाले शिवभक्तों से वसूल रहे अधिक किराया? 

छिंदवाड़ा

शिवरात्रि के पूर्व चौरागढ़ जाने वाले शिवभक्तों से निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूला जा रहा है लेकिन आरटीओ विभाग की कार्यवाही सिर्फ ओवर लोडिंग और चालानी कार्यवाही तक सिमट कर रह गई है। बसों में किराया सूची चस्पा होने से भक्तगणों को निर्धारित किराए जानकारी नहीं हो पा रही है जिसका फायदा बस ऑपरेटर और निजी टैक्सी संचालकों द्वारा उठाया जा रहा है। ध्यान इस इस समय शिवरात्रि पर्व का मेला चल रहा है जिसमें छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट के अलावा बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से शिवभक्त चौरागढ़ महादेव मेले के लिए आते हैं। 

जमकर चांदी कर रहे बस ऑपरेटर और निजी टैक्सी संचालक

शिवरात्रि मेले पर हर साल बस ऑपरेटर और निजी टैक्सी संचालक जमकर चांदी काटते हैं। निर्धारित बस किराए से अंजान शिवभक्तों से डबल और तीनगुना तक किराया वसूला जाता है। कहने को तो आरटीओ विभाग कार्यवाही करता है जो सिर्फ चालान वसूली तक सिमट कर रह जाती है। यात्रियों से किसी भी तरह की कोई पूछताछ नहीं होने और किराया टिकट का कोई प्रबंधन नहीं होने के कारण बस ऑपरेटर और निजी टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं।

14 वाहनों से 91 हजार रूपए की चालानी कार्यवाई

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा अनुराग शुक्ला ने बताया कि महादेव मेले पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में मुख्यतः यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, किराया सूची, आपातकालीन द्वार पर दरवाजा लगा होना, अग्निशामक यंत्र साथ ही वाहन संबंधी समस्त दस्तावेजों, महाराष्ट्र राष्ट्र राज्य की सीमा से संचालित हो रहे वाहनों का मोटरयान कर, यात्रियों की ओवरलोडिंग की सघनता से जांच की गई। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 13 वाहनों पर 38000 रूपये की चालानी कार्यवाही कर राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही पूर्व में जप्त वाहन क्रमांक एमपी 50 पी 1417 पर 53000 रूपये की चालानी कार्यवाही कर वाहन मुक्त किया गया। इस तरह आज कुल 14 वाहनों से 91,000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।