Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गर्मी के कारण स्कूलों के समय बदला, 7.30 से 12.30 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के कारण स्कूलों के समय बदला, 7.30 से 12.30 बजे तक लगेंगे स्कूल
छिंदवाड़ा
16-Apr-26
छिन्दवाडा

जिले में ग्रीष्म ऋतु के दौरान तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिला छिंदवाड़ा के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 07.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाए। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बढ़ती गर्मी के प्रभाव से बच्चों को राहत मिल सके।
Share News On