Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मेंटनेंस के कारण कई क्षेत्रों की बिजली रहेगी बंद

मेंटनेंस के कारण कई क्षेत्रों की बिजली रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
16-Apr-26
छिन्दवाडा 

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-2 फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 17 अप्रैल शुक्रवार को 11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-2 फीडर अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-2 फीडर से प्रभावित क्षेत्र झंडा चौक, कपूरचंद साहू, हनुमान मंदिर छापाखाना, नया छापाखाना, मोतीलाल, बुधवारी, डी नेमा मेन रोड, सरदार बिल्डिंग, राजपाल चौक, पाण्डेय नर्सिंग होम, कल्पतरु हॉस्पिटल, पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान), सिटी कोतवाली थाना, बीकानेर, अनगढ़ हनुमान मंदिर, मोहबे मार्केट, इतवारी, फव्वारा चौक, गर्ल्स कॉलेज आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है । बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On