Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण

स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
छिंदवाड़ा

इस साल देशभर में 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। हर बार की तरह जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा और परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे।

राज्य शासन ने 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को सौंपी है। इसी के तहत छिंदवाड़ा के मुख्य समारोह की जिम्मेदारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को दी गई है।

पुलिस ग्राउंड में चल रहा कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ग्राउंड में परेड सहित अन्य सांस्कृति कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है इसमें पुलिस विभाग और बटालियन के जवानों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।

Share News On