Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महापौर की उपस्थिति में देखा और सुना मन की बात

महापौर की उपस्थिति में देखा और सुना मन की बात
राजनीति
27-Jul-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को साईं धाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 64 पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, पार्षद भूरा भावरकर, बूथ अध्यक्ष राजेश राउत, ममता डोगरे,वरिष्ठ नेता गयासुद्दीन पाशा, मनेश सोनी, नीरज ब्रह्मवंशी, नरेंद्र चौकसे, अरविंद चौधरी, महेश गदेवाल, आशु चौधरी, अजय काल, गौरव सूर्यवंशी, राहुल कङू एवं सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share News On