Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शक्ति केंद्र परतला में आयोजित हुई मासिक कामकाजी बैठक

शक्ति केंद्र परतला में आयोजित हुई मासिक कामकाजी बैठक
राजनीति
27-Jul-26
नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

छिंदवाड़ा

भाजपा नगर मंडल-4 अंतर्गत शक्ति केन्द्र परतला वार्ड नंबर 48 की मासिक कामकाजी बैठक परासिया रोड स्थित संजू रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और आगामी कार्ययोजना पर दूरदर्शी एवं सकारात्मक संवाद हुआ, जो संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।  

बैठक में गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं का डिजीटल प्रशिक्षण एवं डिजीटाइजेशन, बूथ कार्यकारिणी में संशोधन एवं डिजीटल अपडेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संकल्प, समर्पण, संगठन के सूत्र के साथ हम सेवा और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं स वार्ड प्रभारी बिट्टू मंडराह ने सभी कार्यकर्ताओं को मिल जुलकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए कहा। बैठक में महामंत्री अंकित तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रतिमाह प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में जिला सह कोषाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, वार्ड प्रभारी बिट्टू मंडराह, मंत्री विशाल कराड़े, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, बूथ अध्यक्ष विक्की रायसने, राहुल भट्ट, बीएलए विकास बिसंदरे, वरिष्ठ भाजपा नेता रामलखन दीक्षित, ईश्वर सिंह चौरिया, विजेंद्र भार्गव, कमल वाजपेयी, वीरेंद्र शुक्ला, पंकज साहू, महेश चंद्र बड़ोनिया, राहुल राठौर, जितेन्द्र कुमारे, बंटी उइके, अजय नायक, गोलू मासब, सुनील बोरकर, मन्नू सिंह राजपूत, ओमप्रकाश देशमुख, पूजा सोनी, बेबी विश्वकर्मा, पिंकी  चौरसिया, रितु भारद्वाज, ज्योति सराठे, कांता वानखेड़े, भारती जैन, प्रभा ओक्टे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On