Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शैक्षणिक संस्थाओं में चलाया जा रहा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान

शैक्षणिक संस्थाओं में चलाया जा रहा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान
राजनीति
20-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में संचालित होने वाले स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थाओं में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को निबंध प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा हैं। उक्त अभियान में स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थाओं के युवा जहा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है वहीं निबंध प्रतियोगिता में रूचि भी दिखा रहे है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह के नेतृत्व में शुक्रवार को संतोष साहू एकेडमी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत एकेडमी के विधार्थियों को निबंध से संबंधित जानकारी दी गई और विषय अंतर्गत उन्हें निबंध लिखने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रवि मालवीय, नितेश साहू, देवेन्द्र गावंडे, प्रथम ठाकुर, आनंद गोहर, संतोष साहू, अशोक साहू, सौरभ ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
Share News On