आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा 11, मान्य रोहना ने जीते मैंच
खेल
20-Nov-26
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान 738 प्रवेश फॉर्म हुए वितरित

छिन्दवाड़ा अपडेट
छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेड छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 नबम्बर को आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा 11, मान्य रोहना ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को 738 प्रवेश फॉर्म वितरित किए गए।
क्रिकेट स्पर्धा प्रभारी बिट्टू मंडराह एवं संदीप मालवी ने बताया कि आज भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 22 जूनियर सिनियर वर्ग की टीमों ने अपना पंजियन करवाया है, आज तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार सांसद खेल कप क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियागिता में टीमों की अधिकता के कारण प्रतिदिन 10-10 ओवर के 4 मैच करवाए जा रहे है। जिसमें विशेष रूप से शहरी खिलाड़ियों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
संयोजक जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि क्रिकेट के प्रति खिलाडियों का उत्साह देखते हुए प्रवेष तिथि 20 नवम्बर तक कर दी गई थी। जिसमें आज जिले की 22 टीमों ने अपना पंजीयन कराया है। मैचों के निर्णायक में रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, वसीम खान, राशिद खान, योगेश चंद्रवंशी, आनंद गोहर, सुधीर ताम्रकार, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, संतोष सिरसाम अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाय प्रदान कर रहे है।
खेल समिति के संयोजक अंकित सोलंकी, श्रेय जैन ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू की मंशानुरूप क्रिकेट की प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हो रहे है। प्रति दिन 17 वर्ष आयु वर्ग समूह जुनियर एवं सिनीयर वर्ग के मैच आयोजित किये जा रहे है। 18 बालों में गौतम कुमार ने 71 रन की शानदार पारी खेली। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन हेतु विजेता सीनियर वर्ग को 51 हजार रूपये की राषि और उपविजेता टीम को 31 हजार रूपये की राषि जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रूपये के ईनामी राषि के साथ-साथ आर्कषक ट्रॉफी प्रदान की जावेगी। आज खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पूर्व पार्षद दिनेष मालवी व देवेन्द्र गावंडे ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।
आयोजन समिति सदस्य जावेद खान एवं कु. पूजा नामदेव ने बताया कि पंजीयन फॉर्म का वितरण निरंतर ओलंपिक संघ कार्यालय, सांसद कार्यालय बॉस्केटबॉल संघ कक्ष से जारी है। संघ से दिनांक 20 नवम्बर को 738 फॉर्माे का वितरण फुटबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, कराटे, ताईक्वाडों, एथलेटिक्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं उनके खेल प्रषिक्षकों को वितरित किए गए। आज पुनः ओलंपिक स्टेडियम स्थित पंजीयन कार्यालय में जिला शालेय क्रीडा अधिकारी योगेष चौरिया के मार्ग दर्षन में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी आयोजन के संबंध में दिषा निर्देष प्रदान कर आगे के क्रिकेट मैंच एवं इवेंटस के सफल आयोजन हेतु रूप रेखा बनाई गई। इस अवसर पर सांसद महोत्सव खेल आयोजन समिति के अंकित सोलंकी, संदीप मालवी, जावेद खान, आनंद गिरीपूंजे वसीम खान, शैलेष करमरकर, राषिद खान, आनंद गोहर, विवेक बिट्टू भाऊ, योगेष चन्द्रवंषी, कु. पूजा नामदेव ने अपने विचार रखते हुए खेल महाकुंभ की सफलता हेतु आव्हान किया।