सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में छिन्दवाड़ा प्रदेश में दूसरे स्थान पर
छिंदवाड़ा
20-Nov-26
पुलिस, नगर निगम व जिला पंचायत छिन्दवाड़ा ए ग्रेड के साथ टॉप-10 में

छिन्दवाडा अपडेट
राज्य स्तर से 20 नवंबर 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह अक्टूबर 2026 की ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें इस बार छिंदवाड़ा जिला ए ग्रेड के साथ प्रदेश स्तर पर दूसरे स्थान में शामिल रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा की गई सतत मॉनिटरिंग और जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप 86.13 प्रतिशत वेटेज स्कोर और ए ग्रेड के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है।
कलेक्टर श्री नारायन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्वयं नियमित समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा विभागवार शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों की प्रगति पर नजर रखी जाती है और लापरवाही पर कार्रवाई भी की जा रही है। अक्टूबर माह की रैंकिंग में पुलिस ने 88.13 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान, नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने 97.83 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान और जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने 85.71 प्रतिशत वेटेज स्कोर श्एश् ग्रेड के साथ छठवां स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार विभागवार ग्रेडिंग में इस बार छिन्दवाड़ा जिले के 23 विभाग 80 प्रतिशत से अधिक वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में और 08 विभाग बी ग्रेड में शामिल हैं।
कलेक्टर श्री नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय , सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय सहित ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी को बधाई दी है और आगे इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सी और डी ग्रेड वाले विभागों को आगे कड़ी मेहनत करने और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है।