वार्ड क्रमांक 9 में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन
राजनीति
20-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा वार्ड नंबर 9 के ग्राम चौखड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ ग्रामवासियों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 9 की अध्यक्ष अम्बिका इवनाती उपस्थित रही।
आयोजित बैठक में चौखड़ा में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुये बोर चालू कराया जिस पर ग्रामवासियों द्वारा उनका पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोभी गजभिये की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती गजभिये ने ग्रामवासियों से एकजुट रहने एवं कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में शिव सिरसाम, सुखराम धुर्वे, सुखदयाल ककोड़िया, पूनाराम कुमरे, दिनेश पुरखे, संजू परतेती, सुनील परतेती, राजेश ककोड़िया, विशाल भलावी, ब्रजलाल भलावी, मालती ककोड़िया, शिवकुमारी ककोड़िया, ब्रहस्पति धुर्वे, कलसा धुर्वे, कौशल्या बंदेवार, रेशमी उईके, शर्मिला धुर्वे, रेशमी उईके, सुनीता भलावी, संजवती उईके सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।