मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर 11 दिसंबर को धनेगांव लगेगा
छिंदवाड़ा
20-Nov-26
छिन्दवाडा अपडेट

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत 11 दिसंबर 2026 को तहसील बिछुआ के ग्राम उल्हावाड़ी में प्रस्तावित शिविर के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब यह शिविर का आयोजन ग्राम उल्हावाड़ी के स्थान पर तहसील बिछुआ की ग्राम पंचायत धनेगांव, खमारपानी में किया जाएगा।