Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महापौर विक्रम अहके के नेतृत्व में जलप्रदाय विभाग की बैठक

महापौर विक्रम अहके के नेतृत्व में जलप्रदाय विभाग की बैठक
छिंदवाड़ा
20-Nov-26
पानी की बर्बादी रोकने, नियमित निगरानी और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकास टोली ने दिए आवश्यक निर्देश

छिंदवाड़ा अपडेट

नगर पालिक निगम के महापौर कक्ष में आज विकास टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कार्यालय मंत्री भारत घई, सभापति प्रमोद शर्मा एवं टोली सदस्य अभिनव मनोज कुशवाह उपस्थित रहे। बैठक में जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ शहर की जलप्रदाय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक में शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि सभी वाल्वमैन एवं नल चालक जलप्रदाय के निर्धारित समय में अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सतत निगरानी रखें तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। जिन क्षेत्रों में आवश्यकता हो, वहां टैंकर के माध्यम से जलप्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक बोरों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। टोली ने जलप्रदाय व्यवस्था में बेहतर प्रबंधन, आपसी समन्वय और नियमित निगरानी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में नगर पालिक निगम के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share News On