Home News Helpline Classified Jobs About Contact

साहित्य रत्न अन्नाभाऊ साठे की 106 वी जंयती पर किया गया याद

साहित्य रत्न अन्नाभाऊ साठे की 106 वी जंयती पर किया गया याद
राजनीति
23-Aug-26
सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

साहित्य रत्न अन्नाभाऊ साठे समिति के द्वारा छिंदवाड़ा में महाराष्ट्र के महान लोक शाहीर, साहित्य सम्राट, समाज सुधारक और जनकवि अन्नाभाऊ साठे की 106 वी जंयती मनाई गई। मोहननगर में स्थित सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बंटी विवेक साहू ने की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विधिवत पूजा अर्चना करके अन्नाभाऊ साठे को नमन भी किया।

सांसद बंटी विवेक साहु ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाई। जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय का विरोध किया। श्रमिकों और वंचित समाज में आत्मसम्मान की भावना जगाई। लोककला को सामाजिक्र जागरण का माध्यम बनाया। अपने साहित्य में समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अन्नाभाऊ साठे तमाशा, लोकगीत, पोवाड़ा और शाहिरी के माध्यम से जनता तक अपने विचार पहुँचाते थे। अन्ना भाऊ साठे केवल साहित्यकार नहीं थे, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के योद्धा भी थे। सांसद बंटी विवेक साहु ने कहा कि
            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहु ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने अपनी लेखनी और लोक शाहीरी के माध्यम से जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता और जनजागरण का संदेश दिया था। अन्नाभाऊ साठे के विचार समाज को नई दिशा देते है। उन्होंने कहा कि अन्नाभाऊ साठे महाराष्ट्र के महान लोक शाहीर, साहित्यकार, समाज सुधारक और जनकवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से मजदूरों, गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों के जीवन, संघर्ष और अधिकारों की आवाज़ बुलंदद की।
           कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, पप्पू ठाकुर, साहित्य रत्न अन्नाभाऊ साठे समिति के अध्यक्ष महादेव गायकवाड़, उपाध्यक्ष अनिल रंगले, कोषाध्यक्ष सुरेष भावे, सचिन वानखड़े, विजय इंगले, विनायक चन्ने, रोषन इंगले, इनोद काबले, विजय चन्ने, मोनू सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 
Share News On