भाजपा की सदस्यता लेने सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन
राजनीति
23-Aug-26
भाजपा के नवागत साथियों ने की सांसद से मुलाकात

छिंदवाड़ा
सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, यशस्वी नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी संकल्पों से प्रभावित होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आप सभी नवागत साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत करते हुए दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया एवं उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और संगठन की विचारधारा के साथ मिलकर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति प्रदान करें। इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह एवं पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वालों में जमना प्रसाद परतेती, मकर लाल इनवाती, रामू उड़के, रामदास सल्लाम, राम प्रसाद इनवाती, भूमन लाल धुर्वे, सीताराम धुर्वे, छोटे लाल सल्लाम, गणेश राम धुर्वे, शिवप्रसाद परतेती, दुर्गेश उड़के, बिर्जु उड़के, मकल सिंह उड़के, सुनील पंद्राम, अनिल धुर्वे,अमल चंद उड़के,राम किशोर इनवाती, रामकुमार सिरसाम, कृष्णा उड़के,जयसिंह सूर्यवंशी एवं श्री जयकुमार यादव आदि शामिल है।