Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ दशहरा मैदान में किया कार्यक्रम

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ दशहरा मैदान में किया कार्यक्रम
राजनीति
23-Aug-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा सरकार में श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उनका जीवन स्तर को उठाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित किए जाकर उसका सीधा लाभ श्रमिकों को दिया जा रहा है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न जिलों से आए भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। सांसद श्री साहू ने कहा कि 2014 के बाद भारतीय रेलवे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आमूल-चूल परिवर्तन किए गए है। आज देश और दुनिया में भारतीय रेलवे को मॉडल के रूप में लेते हुए परिवर्तन किए जा रहे है। उन्होंने ने कहा कि 2014 के पूर्व की सरकारों ने भारतीय रेलवे की तरक्की के लिए कोई काम नहीं किया। पहले रेलवे स्टेशन गंदगी से पटे पड़े रहते थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में आज रेलवे स्टेशन हवाई अड्डों का रूप ले रहे है। श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी श्रमिकों के कल्याण और उनके हित में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर शुक्ला, सत्येन्द्र ठाकुर, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, अंकित तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।
Share News On