देव-विदेश के सहजयोगी आए छिंदवाड़ा, लिंगा में आदि गुरू पूजन हुआ प्रारंभ
छिंदवाड़ा
11-Jul-25
छिंदवाड़ा
देश-विदेश के सहजयोगियों के लिए छिंदवाड़ा नगरी तीर्थ स्थल बन गई है। विश्व को सहजयोग देने वाली माता निर्मला देवी का जन्म स्थान होने से सहजयोगियों यह खींचे चले आते हैं। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर छिंदवाड़ा में विशेष कार्यक्रम रखा गया है जिसका नाम आदि गुरू पूजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश-विदेश से सहयोगी आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से यह कार्यक्रम लिंगा में प्रारंभ हो चुका है।

सहजयोग की प्रणेता माता निर्मला देवी का गुरू पूजन करने छिंदवाड़ा में विश्वभर से सहयोगी आए है। तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को शिव पर्वत लिंगा में प्रारंभ हुआ। सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। 11से 2 बजे तक बच्चों की कार्यशाला लगी जिसमें उन्हें ध्यान का महत्व समझाया गया। शाम 4 बजे हवन किया गया एवं 6.30 बजे उद्घाटन और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे बच्चों की कार्यशाला, शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 11 से 12.30 बजे तक संगीतारों का फ्यूजन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन यानि रविवारको सुबह ध्यान संगीत, 10 बजे गुरू पूजा और दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद बांटा जाएगा।