Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महावीर रेसिडेंसी में निकला 6 फीट लंबा सांप, रहवासियों में दहशत

महावीर रेसिडेंसी में निकला 6 फीट लंबा सांप, रहवासियों में दहशत
छिंदवाड़ा
11-Jul-25
रेसीडेंसी निवासी प्रो. पी. एन. सनेसर के घर निकला सांप
बारिश में सर्पों से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता

छिंदवाड़ा 

मानसून के आगमन के साथ ही छिंदवाड़ा जिले में सर्पदंश की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों और घरों में शरण लेने लगते हैं। इसी कड़ी में एक ताजा घटना गुरुवार को शहर की प्रमुख डेवलप्ड कॉलोनियों में से एक महावीर रेसिडेंसी से सामने आई, जहां पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पी.एन. सनेसर के घर में लगभग 6 फीट लंबा सांप निकला।


डॉ. सनेसर के अनुसार, सांप के घर में घुसते ही कॉलोनी के कुत्तों ने जो की पास ही थे,  भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने से सचेत हुए परिवार के सदस्यों ने छानबीन की तो सांप घर के पोर्च में दिखाई दिया। परिवार ने घबराए बिना तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में सर्प मित्र राहुल रहांगडाले मौके पर पहुंचा और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ लिया। परिवार के सदस्यों की सतर्कता और समय पर प्रतिक्रिया के चलते  किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हुई।

रेसिडेंसी की स्ट्रीट लाइट है बंद
ज्ञात हुआ है कि महावीर रेसिडेंसी की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन दिनों से बंद हैं, घटना के वक़्त भी स्ट्रीट लाइट बंद ही थी, जो कि चिंता का विषय है। इस घटना और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए, रेसीडेंसी के ज़िम्मेदारों को स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था शीघ्रता से सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।   

क्या करें जब दिखे सांप?

सांप को छेड़ें नहीं, उससे दूर रहें।
शांति बनाए रखें और घर के अन्य सदस्यों को सतर्क करें।
तुरंत सर्प मित्र को सूचित करें।
सांप को मारने की कोशिश न करें – यह गैरकानूनी और खतरनाक दोनों है।

छिंदवाड़ा जिले में सर्प मित्रों के महत्वपूर्ण संपर्क:

छिन्दवाड़ा शहर - हेमन्त गोदरे - 9630611790,94072989072, राहुल राहंगडाले -8871611715
बिछुआ- अभिषेक ठाकुर - 9340600307
तामिया- शेषकुमार जैन - 8989489949
परासिया- पवन श्रीवास्तव - 9425147159
जामई,जुन्नारदेव- विजय पथरोल - 8109030262
मोहखेड़- मोहम्मद अकील - 6260388304, मोहम्मद आक़िब - 9685219022
सौंसर, मोहगांव- मनीष साहू - 9826645446
अमरवाड़ा-  विक्की कामड़े - 8085821379, रजत वाहने - 9325548308
पांढुर्णा- सतीष विश्वकर्मा - 9907436070, अमित सम्भारे - 9755460994

बचाव ही बेहतर विकल्प

विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के दिनों में स्नेक रिपेलेंट पाउडर का छिड़काव, घर के आसपास घास-झाड़ियों की नियमित सफाई और फर्शों को सूखा रखना सांपों को दूर रखने में सहायक हो सकता है।

डॉ. सनेसर ने भी सभी नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सतर्क रहें और किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए सर्प मित्रों से संपर्क करने में संकोच न करें।
Share News On