Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रदेश के सभी महापौर बैठक में भाग लेने शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे

प्रदेश के सभी महापौर बैठक में भाग लेने शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे
छिंदवाड़ा
11-Jul-25
महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक 12 एवं13 को

छिंदवाड़ा

12 एवं 13 जुलाई 2025 छिंदवाड़ा के इतिहास में नई इबारत लिखेगी  जब जिले के इतिहास में पहली बार महापौर परिषद की बैठक में भाग लेने प्रदेश भर से महापौर आएंगे।  इस बैठक में सभी महापौर अपने-अपने क्षेत्र के विकास को रेखांकित करेंगे इसके अलावा विकास को लेकर आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।


 नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने बताया कि जिले में 12 एवं 13 जुलाई को प्रदेश स्तरीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक हो रही है जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  उन्होंने बताया कि 12 जुलाई  को स्थान एकार्ड होटल परासिया रोड छिन्दवाडा, रामेश्वरम धाम सिहोरामाल चौरई रोड में स्थित शिव मंदिर एवं सीवर ट्रिटमेंट प्लांट नागपुर रोड सर्रा का भ्रमण किया जायेगा तथा 13 जुलाई 2025 में तामिया, पातालकोट एवं चिमटीपुर का भ्रमण किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री प्रतिमा बागड़ी उपस्थित रहेंगी इसके अलावा परिषद के संरक्षक उमा शंकर गुप्ता, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भी बैठक में अपनी उपस्थिति देंगे। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वर्चुअली बैठक से जुड़ेंगे। श्री अहके ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य महापौरों के कार्य में आने वाली समस्याओं और नगर के समग्र विकास को लेकर विचारों का अदान-प्रदान है। साथ ही प्रदेश के महानगरों के महापौर से बहुत कुछ सीखने का अवसर रहेगा। श्री अहके ने कहा कि इस आयोजन से छिंदवाड़ा को एक नई पहचान मिलेगी।
Share News On