Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अनगढ़ हनुमान मंदिर में जुटेंगे देश भर के साधक

अनगढ़ हनुमान मंदिर में जुटेंगे देश भर के साधक
धर्म
27-Jul-26
गुरूपूर्णिमा की तैयारियों में जुटे भक्तगण

छिंदवाड़ा 

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में गुरूपूर्णिमा पर्व बड़े हर्षाैल्लास के साथ मनाया जायेगा। देशभकर के वे साधक जो पूर्व में जिले में निवासरत थे और जिनकी आस्था और श्रद्धा अनगढ़ हनुमान मंदिर और महामंडलेश्वर योगीराज नागेन्द्र ब्रम्हचारी में है वे सभी साधक इस अवसर पर आएंगे। स्थानीय सेवकों ने पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

मंदिर समिति से जुड़े कृष्ण सेठिया और निरंजन साहू ने बताया कि 29 जुलाई बुधवार को मंदिर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। गुरुपूजन के कार्यक्रम में सद्गुरु परिवार से देश भर के साधकों का समागम होगा। सुबह 6 बजे श्रीमूर्ति हनुमान जी एवं बाबा भोलेनाथ जी का अभिषेक होगा, 7.30 बजे गीता पाठ होगा। सुबह 9 बजे से सदगुरु भगवान का पूजन आरती, महामंडलेश्वर योगीराज नागेन्द्र ब्रह्मचारी जी का गुरूपादुका पूजन साधकगणों के द्वारा किया जायेगा। महिला मंडलों के द्वारा सुबह 11 बजे से भजन कीर्तन किए जाएंगे। इसके साथ ही भंडारा प्रसाद का वितरण होगा। मंदिर से जुड़े सेवकों ने बताया कि नागपुर, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद, मुंबई ,अमरावती,दिल्ली,हिमाचल प्रदेश भोपाल, उत्तरप्रदेश,बेंगलूर सहित अनेकों स्थानों से साधक गण गुरुपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Share News On