Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा-हर्रई मार्ग पर आरटीओ की टीम ने की जांच

छिंदवाड़ा-हर्रई मार्ग पर आरटीओ की टीम ने की जांच
छिंदवाड़ा
15-Jun-26
20 वाहनों पर की गई 3,94,400 रूपये की चालानी कार्यवाही

छिन्दवाडा

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज छिंदवाड़ा-हर्रई मार्ग पर संचालित समस्त वाहनों की बारीकी से जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच में यात्री वाहनों के दस्तावेजों जैसे- वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस एवं मोटरयान अधिनियम के तहत अन्य कमियों पर जांच की गई। मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर विगत सप्ताह में 20 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 3,94,400 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

इसी क्रम में आज यात्री वाहन क्रमांक एमपी 22 पी 0342 को हर्रई में बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी के संचालित पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना हर्रई के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही वाहन संचालकों को समझाईश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
Share News On