Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पेपर लीक मामले में एनएसयूआई ने किया आंदोलन

पेपर लीक मामले में एनएसयूआई ने किया आंदोलन
राजनीति
15-Jun-26
जमकर की नारेबाजी, सरकार को घेरा, सरकार का पुतला जलाया

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई मोहखेड़ ब्लॉक की आवश्यक बैठक उमरानाला में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही छात्र-छात्राओं के ज्वलंत मुद्दों, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर मोहने एवं एनएसयूआई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजू वाडीवा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा घोटालों से लाखों छात्रों एवं युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही और अब उनकी शिक्षा एवं भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गावंडे, ब्लॉक प्रवक्ता फैय्याज खान, नगर कार्यवाहक अध्यक्ष बंटी फटिंग, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत चेडगे, मोहखेड़ नगर अध्यक्ष सूरज सोनघरे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद घोघरे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवकरण पटेल, सोशल मीडिया जिला समन्वयक ओम नारायण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नोरबाजी करते हुए पेपर लीक और परीक्षाओं में जारी धांधली के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

Share News On