कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ में हुई नियुक्तियां
राजनीति
15-Jun-26
रेशमा अध्यक्ष और लता बनीं सचिव
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। मातृशक्तियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय कमलनाथ व माननीय नकुलनाथ जी के कार्यकाल में कभी भू माफियाओं का आंतक कभी नहीं रहा। आज तो खुलेआम भाजपा सांसद के लोग ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की जमीन हड़पने के लिए भय फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकट, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अपेक्षा बेले, श्रीमती साक्षी चौबे, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल द्वारा रेशमा डोले को वार्ड नंबर 17 की अध्यक्ष एवं लता डोले की सचिव के पद पर मनोनीत की गईं। इनकी नियुक्ति पर साधना जंघेला, अध्यक्ष विनोद काम्बले, रोशन इंगले, संजय लारोकर, शंकर चिचखेड़े, विनायक राव चन्ने, भारत डोले, सुमित भावंरकर व जितेन्द्र चौबे ने शुभकामनाएं दी है।