Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मतदाता सूची संशोधन के लिए 25 जून तक का समय निर्धारित: ओकटे

मतदाता सूची संशोधन के लिए 25 जून तक का समय निर्धारित: ओकटे
राजनीति
15-Jun-26
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण इस समय का सही उपयोग करें

छिन्दवाड़ा

मतदाता सूची में संशोधन के लिए निर्धारित तारीख 15 जून थी जिसे राज्य निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर अब 25 जून कर दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पास नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए अतिरिक्त 10 दिन का समय मिल चुका है इसका पूरा सही उपयोग करें। आज दिनांक तक पूरी लगन के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में नवीन मतदाता जिनकी उम्र अभी 18 वर्ष हुई है उनका नाम जुड़ाने का काम किया है साथ ही अनावश्यक नामों को हटवाने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया। इन 10 दिनों में पुनरू पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटकर शेष नामों को जुड़वाने और हटवाने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जारी बयान में कहा है।

श्री ओकटे ने जारी बयान में आगे कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25 जून तक नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए आवेदन (दावे/आपत्तियां) किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए इस संशोधन की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही नाम जोड़ने अथवा हटाने एवं संशोधन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में समस्त विधायकगण, समस्त प्रभारीगण एवं पर्यावेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों की मदद करें।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन करें। अपने क्षेत्र के नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ाएं साथ ही जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं उस पर भी ध्यान अवश्य दें ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता किसी भी तरह की त्रुटी के चलते मतदान जैसे महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित ना रहें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ओकटे ने पुनरू समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण से मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन को गम्भीरतापूर्वक लेने और कार्य करने का आग्रह किया है।
Share News On