Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला मोर्चा ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

महिला मोर्चा ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
राजनीति
15-Jun-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, छिंदवाड़ा में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा कम खाद्य तेल के उपयोग से पौष्टिक भोजन बनाने के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने वीडियो प्रस्तुति एवं पाक विधियों के माध्यम से महिलाओं से संवाद करते हुए कम खाद्य तेल में स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक पकवान बनाने के तरीके बताए। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ खान-पान अपनाने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती कांता ठाकुर ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती आराधना पवार, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती लवीना केरकेट्टा, श्रीमती नीतू सराठे, श्रीमती निशा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
Share News On