स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र दर्शन पर व्याख्यान 16 जून मंगलवार को
छिंदवाड़ा
15-Jun-26
पीजी कॉलेज में शाम 5.30 बजे जुटेंगे राष्ट्रहित के प्रहरी
छिंदवाड़ा
स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रदर्शन को करीब से समझने के लिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की छिंदवाड़ा शाखा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 16 जून मंगलवार की शाम 5.30 बजे यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीजी कॉलेज) में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रनिर्माण के विचारों तथा विवेकानंद केंद्र के सेवा कार्यों से लोगों को अवगत कराना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव भानुदास धाक्रस, विशिष्ट अतिथि जबलपुर विभाग संचालक वेदप्रकाश शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू इंद्रकुमार त्रिपाठी। आयोजन समिति ने सभी राष्ट्रप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने का आग्रह किया है।