Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शॉपिंग ज़ोन के लकी ड्रा विजेता को मिला 100 प्रतिशत डिस्काउंट

शॉपिंग ज़ोन के लकी ड्रा विजेता को मिला 100 प्रतिशत डिस्काउंट
बिजनेस
15-Jun-26
6,965 की खरीदी पर मिलेगा उतना ही डिस्काउंट

छिन्‍दवाड़ा 

ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे शॉपिंग ज़ोन के विशेष संडे लकी ड्रॉ ऑफर के अंतर्गत आज शाम 7 बजे उपस्थित कस्टमर्स और गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में अलका टॉकीज वाले शॉपिंग ज़ोन स्टोर में खोले गए लकी ड्रॉ में मनोज कुमार विजेता बने। उन्हें उनके खरीदारी बिल पर ’100 प्रतिशत डिस्काउंट मिला है, जिसकी कुल राशि 6 हजार 965 थी। लकी ड्रा विजेता मनोज कुमार को शॉपिंग ज़ोन की ओर से 6,965 रूपए का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा जिससे कि वे फिर से अपने बिल अमाउंट के बराबर शॉपिंग बिल्कुल फ्री कर सके।

शॉपिंग ज़ोन द्वारा चलाया जा रहा यह अनूठा ऑफर ग्राहकों को बेहद आकर्षित कर रहा है। हर रविवार आयोजित होने वाले लकी ड्रॉ के माध्यम से ग्राहकों को अपनी खरीदारी का पूरा पैसा वापस पाने का अवसर मिल रहा है, जिससे ग्राहकों में उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ रहे हैं।

शॉपिंग ज़ोन प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों का इस योजना को भरपूर समर्थन मिल रहा है। गुणवत्तापूर्ण उत्पादों, उचित कीमतों और आकर्षक ऑफर्स के कारण शॉपिंग ज़ोन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर प्रबंधन ने विजेता मनोज कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों के लिए ऐसे आकर्षक और लाभकारी ऑफर्स जारी रखे जाएंगे। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे आगामी रविवार के लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक खरीदारी करें और जीतने का मौका पाएं ।
Share News On