Home News Helpline Classified Jobs About Contact

13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर आरटीओ ने वसूले 1 लाख

13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर आरटीओ ने वसूले 1 लाख
छिंदवाड़ा
02-Nov-26
परासिया-जामई क्षेत्र में सघन जांच, 28 स्कूल वाहन चालकों को दी समझाईश

छिन्दवाडा अपडेट

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा परासिया-जामई क्षेत्र में 28 स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य निर्धारित बिंदुओं की जांच की गई।

जांच के दौरान स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 04 पीव्ही 2616 को परासिया थाने में तथा स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 बीडी 2118 और एमपी 28 टीए 1360 को जुन्नारदेव थाने में जप्त किया गया। इसके अलावा 13 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन अथवा कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On