Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शास स्कूल के बच्चो को रोटरी क्लब ने प्रदान की स्कूल यूनिफॉर्म,जूते मौजे एवं गर्म जैकेट

 शास स्कूल के बच्चो को रोटरी क्लब ने प्रदान की स्कूल यूनिफॉर्म,जूते मौजे एवं गर्म जैकेट
छिंदवाड़ा
10-Dec-25
नन्हे बच्चों ने नए जूते पहनते ही खुशी से उछल पड़े कहा थैंक्यू रोटरी अंकल

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा प्रोजेक्ट "खुशी के पल"के तहत मानव अधिकार दिवस पर बुधवार 10 दिसंबर 2025 को ग्रामीण अंचल की शाला शास प्राथमिक शाला महुआ ढाना पहुचें। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे मनोज अग्रवाल, रोटे दीपक साहू, रोटे अमित मक्कड़ रोटे नंदकिशोर डोडानी ने अपने हाथों से गर्म हुडी,स्कूल यूनिफार्म एवं जूते मौजे पहनाये। कपड़े,स्कूल यूनिफॉर्म एवं नए जूते मिले सभी बच्चे खुशी से झूम उठे । 

सभी को ये सभी सामग्री देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि आज जो खुशी इन बच्चों के चेहरे पर दिख रही है वो अनमोल है। मानव सेवा ही माधव सेवा है हमारे क्लब के ऊर्जावान सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने इन बच्चों के लिए अपनी और से जो नेक कार्य किया है रोटरी क्लब ये उदार भाव के रोटेरियन निलेश गुप्ता जी की भूरी भूरी प्रशंसा करता है। रोटरी क्लब हमेशा ग्रामीण अंचलों में रहने वाले निर्धन ग्रामीण जनों ,महिलाओं,युवाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ,स्वच्छता एवं शिक्षा के लिए सतत् सेवा कार्य कर रहा है उसी के अंतर्गत आज ये महुआ टोला की प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए कुछ कर पाए ईश्वर प्रेरणा और सेवा संकल्प की भावना है।

जब इस शाला के शिक्षक मनोज तिवारी ने जब बताया कि इस स्कूल में सभी बच्चे निर्धन परिवार से स्कूल आते है। ठंड के दिनों में बच्चे जूते चप्पल के स्कूल आते है साथ ही ठंड में गर्म कपड़े नहीं खरीद पाते सभी के पास यूनिफार्म नहीं है ऐसे स्थिति को जानने के बाद रोटरी क्लब ने इस स्कूल के बच्चो को ये सामग्री प्रदान की है।

क्लब सचिव निलेश गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सेवा भावी कार्यों के लिए संकल्पित है मेरा सौभाग्य है कि मैने अपनी और से इन बच्चों के लिए रोटरी क्लब के माध्यम से इन सामग्री से बच्चों के चेहरे में खुशी ला पाए ये हमारा सौभाग्य है। पीआरओ रोटे अमित मक्कड़ सहित अन्य रोटेरियन साथीयो ने स्कूल प्रभारी मनोज तिवारी की उपस्थिति में बच्चों के बीच खुशियां बाटी। संस्था प्रभारी कमलेश ब्रह्मे एवं शिक्षक मनोज तिवारी ने सभी रोटेरियन पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों के मातापिता मजदूरी करते है ये सब अत्यंत निर्धन परिवार के बच्चे है।आप सभी रोटेरियन साथियों के इस उदार भाव की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
Share News On