रोटरी क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगायें फलदार एवं छायादार पौधे
छिंदवाड़ा
05-Jun-26
छिंदवाड़ा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी भवन परिसर में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात समस्त अतिथियों ने ट्रेनीज को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, जल संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अटल सर्व कल्याण गौ सेवा समिति द्वारा कपड़े के थैले वितरित किए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई । इस अवसर पर सचिव रोटे निलेश गुप्ता, नाबार्ड ऑफिसर श्वेता सिंह, कपिल जैन, श्रीमति कविता जैन, अरविंद अग्रवाल, रूपल अग्रवाल, अमित मक्कड़, मुकेश दीक्षित, शैलेन्द्र वर्मा, श्रीमति रूपाली राजपूत आदि ने छायादार, फलदार, पौधे लगाये।
कार्यक्रम ट्रेनीज ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं पर्यावरण गीत पर आदिवासी नृत्य से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में सबसे रोचक पर्यावरणीय गतिविधि में युवाओं द्वारा मंच से स्टोरी टेलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर क्या हो सकता है कैसे जीव जंतु पेड़ पौधे नदी नाले पर्वत पहाड़ संरक्षित हो सकते है। इस पर अपने प्रभावी विचार रखे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के हस्ते सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंबुजा फाउंडेशन की रूपाली राजपूत ने किया एवं आभार व्यक्त शैलेन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुखदेव, आयशा अंजुम, श्वेता ठाकुर, शेख मंसूरी, दुर्गेश सिंगारे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।