Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पक्षियों के लिए रखे जलपात्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पक्षियों के लिए रखे जलपात्र
छिंदवाड़ा
05-Jun-26
छिंदवाड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धरा को हरा-भरा बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के  अंकुर अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता का संदेश भी दिया गया। 

मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विपिन जैन ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरित भविष्य के निर्माण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में लगाए जा रहे पौधों के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पक्षियों के लिए जलपात्र (सकोरे) रखे गए तथा उपस्थित जनों को भी जलपात्र वितरित किए गए, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे ने किया। 

इस अवसर पर सिम्स डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ज्योति रंगारे,संस्था अध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव संदीप अग्निहोत्री, मार्गदर्शक विजय बहादुर वर्मा, डॉ आर एस सिंह, कमलेश डेहरिया, एड. मुकेश दीक्षित, पर्यावरणविद रविन्द्र कुशवाहा, दिनेश तिवारी,श्रीमती उर्मिला सिंह, मंजू डेहरिया, आराधना पाटिल, डॉ. शबाना यास्मीन खान, डॉ. सविता चौरे, लक्ष्मी यदुवंशी, डॉ.आकाश सूर्यवंशी, जित्तू मोखलगाय, मीना पवार सहित मेडिकल कॉलेज सिम्स के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर संस्था सचिव संदीप अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है ।

Share News On