Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में लगाए एक पौध: शेषराव यादव

हर व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में लगाए एक पौध: शेषराव यादव
राजनीति
05-Jun-26

भाजपा ने पर्यावरण दिवस पर शुरू किया एक पेड़ मां के नाम अभियान

छिंदवाड़ा। 

प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। प्रकृति का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व, संस्कार और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित में कही।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने राम मंदिर नगर मंडल (तीन) के वार्ड क्रमांक 33 स्थित सुभाष कॉलोनी के अंबा माता मंदिर पार्क में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम सहसंयोजक श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, मंडल नवीन बारस्कर, पंकज पाटनी, मयूर पटेल, आलोक साहू, विकास राय, श्रीमती रूकमणी खलोटे, संतोष साहू, मोरेश्वर मर्सकोले, बाम्हन सावले, मयूर पटेल, सुनील परतेती, मोहित भाई, इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ भाजपा नेता शंटी बेदी, संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, दिवाकर सदारंग, कृष्णा हरजानी, कार्यक्रम सहसंयोजक श्रीमती वंदना विष्वकर्मा, अभिषेक वर्मा, शैलेन्द्र मालवी, इन्द्रजीत पटेल, जुगल यादव, आनन्द निन्ना शुक्ला, अनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

विधायक कमलेश शाह ने भी किया वृक्षारोपण

मोदी जी के 12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर अमरवाडा विधायक कमलेश शाह अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई में शक्कर नदी घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए
Share News On