रोटरी क्लब ने शासकीय ज्ञान ई लाइब्रेरी को दिए फर्नीचर
छिंदवाड़ा
27-Sep-25
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा एवं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा बेसिक एजुकेशन एंड लिटरेसी मंथ में हैप्पी प्रॉजेक्ट के तहत शनिवार को खजरी चौक स्थित शासन द्वारा संचालित ज्ञान ई लाइब्रेरी में फर्नीचर प्रदान किए गए। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें पढ़ाई के लिए एवं बैठने हेतु नए फर्नीचर अचानक मिल गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रोटे अशोक अग्रवाल, रोटे मनोज अग्रवाल, रोटे निलेश लाठ, रोटे जयस गुप्ता, रोटे सचिन वर्मा ने अपने हस्ते लाइब्रेरी प्रभारी संदीप साहू को बच्चे के बैठने हेतु फर्नीचर कुर्सियां एवं टेबल प्रदान किए।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा जब रोटरी क्लब को ज्ञान ई लाइब्रेरी के प्रभारी द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि ये लाइवेरी जीरो बजट में संचालित है यह संसाधन के अभाव में बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते है। इसकी जानकारी के बाद रोटरी क्लब ने तय किया कि जो छात्र छात्राएं जिले के दुरस्त ग्रामीण अंचलों से यहां अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते है उन्हें अध्यापन हेतु कोई साधन कोई बाधा न बने इसको ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब छिंदवाड़ा द्वारा फर्नीचर में टेबल कुर्सी प्रदान की गई है। साथ ही इन युवाओं को प्रतिमाह इन्हें अनेकों प्रतियोगिताओं परीक्षाओं में अध्ययन हेतु पुस्तके आज भी दी है और रोटरी क्लब द्वारा वर्ष भर प्रदान करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ये हमारे रोटरी क्लब का सौभाग्य है कि हम अपने जिले के युवाओं रोजगार हेतु कुछ कर पाए।इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा सभी को विश्व पर्यटन दिवस पर जिले में पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से रोटरी क्लब ने जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रभारी संदीप साहू ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब के इस सहृदय नेक कार्य के लिए उन्हें शिक्षा विभाग की और से धन्यवाद ज्ञापित करते है।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति छात्रावास प्रभारी कमलेश डेहरिया सहित स्थाप उपस्थित था।