Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ई ज्ञान लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके भेट की रोटरी क्लब ने

ई ज्ञान लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके भेट की रोटरी क्लब ने
शिक्षा
12-Jun-26
छिंदवाड़ा

जिला मुख्यालय पढ़ने आए बच्चों के लिए जीरो बजट में संचालित ज्ञान ई लाइवेरी काफी मददगार साबित हो रही है। पुस्तकालय प्रभारी संदीप साहू बताया कि रोटरी क्लब की टीम प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अलग-अलग विषयों की पुस्तकें तो उपलब्ध कराते ही हैं इसके अलावा क्लब द्वारा कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल सहित पूरी टीम का सहयोग मिल रहा है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को भी रोटरी क्लब ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई। इस अवसर पर समाज सेवी एडवोकेट मुकेश दीक्षित ने कहा कि रोटरी क्लब की यहां पहल एक सराहनीय प्रयास है। पुस्तकालय में आने वाले युवाओं ने कहा कि हमें प्रतिमाह करेंट अफेयर्स सहित महत्वपूर्ण पुस्तकें मिल जाती है ये हमारे लिए बहुत ही सहायक है। इस पुस्तकालय से बैंक, पीएससी, एसएससी, पुलिस एवं सेना में नौकरी के इच्छुक विद्यार्थियों को काफी मदद मिल रही है।
Share News On